दुमका, जून 10 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ के स्थानीय विद्या भवन में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन प्रयागराज से आए शांतनु ने सीता स्वयंवर की कथा सुनाई। श्रीराम कथा के क्रम में भाजपा के पूर्व राज्य सभा सांसद अभयकांत प्रसाद पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ पर पहुंचकर शांतनु से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं देर तक बैठकर श्री राम कथा को सुना। चौथे दिन की कथा में शांतनु ने व्यासपीठ से संबोधित करते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि महर्षि विश्वामित्र जी के साथ भगवान राम और लक्ष्मण, जनकपुर में प्रवेश करते हैं।

जनकपुर की यात्रा उन्होंने जनकपुर की व्याख्या करते हुए यहां बताया कि जनकपुरी विशेष प्रकार का एक नगर है, जिसमें साक्षात भक्ति महारानी बैठी है और भगवान भक्ति को प्राप्त करने के लिए जा रहे हैं, इसलिए जब भी जीवन में भक्ति अध्यात्म की यात्रा करन...