दुमका, जून 29 -- बाबा बासुकीनाथ की पावन नगरी में सोमवार को ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में दो बजे भोर के करीब गर्भगृह के कपाट खोल दिए गए। सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। भीड़ पर नियंत्रण करने को लेकर प्रशासन के द्वारा पार्वती मंदिर में सुबह तीन बजे से जबकि बाबा मंदिर में सुबह करीब आठ बजे से अरघा लगा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...