बासुकीनाथ में गंगा दशहरा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दुमका, मई 27 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। ज्येष्ठ अधिक मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि (गंगा दशहरा) के उपलक्ष्य पर मंगलवार को बाबा बासुकीनाथ मंदिर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। ज्येष्ठ अधिक मास गंगा दशहरा को लेकर श्रद्धालुओं ने कई धार्मिक अनुष्ठानों भी संपन्न करवाए। बासुकीनाथ में गंगा दशहरा पर मंगलवार को लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा बासुकीनाथ से परिवार की खुशहाली की कामना की। ज्येष्ठ अधिक मास शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि पर मंगलवार को अहले सुबह 3:00 बजे पूर्वाह्न में बासुकीनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। बासुकीनाथ मंदिर खुलने पर गर्भगृह में बीती रात के श्रृंगार पूजन अवशिष्टों की साफ सफाई हुई। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर 21 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक इसके बाद गंगा दशहरा को लेकर प्रातः कालीन सरकारी पुरोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.