दुमका, अगस्त 8 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान फौजदारी बाबा के दरबार बासुकीनाथ धाम में कांवरिया भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मासव्यापी श्रावणी मेला के नौवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। शिवभक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शुक्र वार को भी बाबा बासुकीनाथ मंदिर और माता पार्वती मंदिर में अरघा लगाया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कतारबद्ध कांवरियों ने बासुकीनाथ मंदिर में अरघा से जलार्पण कर भोलेनाथ का दर्शन किया। सावन कृष्ण नवमी के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को बासुकीनाथ मंदिर करीब 2 : 30 बजे पूर्वाह्न पर खोला गया। ततपश्चात मंदिर के गर्भगृह की साफ सफाई हुई। बीते रात्रि भोलेनाथ पर अर्पित किए गए श्रृंगार पूजा के पूजन अवशिष्ट को हटाकर फौजदारी बाबा की सरकारी प्रभात पूजा संपन्न हुई। इसके बाद पंडा पुरोहि...