दुमका, अगस्त 19 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के 20वें दिन शाम 5 बजे तक सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थान फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम में कुल 1,51,059 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। जिसमें शीघ्रदर्शनम से 2490 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। शीघ्र दर्शनाम से 12,45,000 रुपये, दान पेटी से 194730 गोलक से 39240 रुपये, गोलक से चांदी 476 ग्राम एवं अन्य स्रोत से 7963 रुपये प्राप्त हुए। मंगलवार को लगातार रूक-रूक कर हो रही बारिश ने भी कांवरियों के हौंसलों को कमजोर नहीं कर पाया। कांवरिया कहीं सुरक्षित स्थान पर रूकने के बजाय बोम बम व हर हर महादेव के जयघोष के सहारे बाबा नगरी की ओर लगातार कदम बढ़ाते रहे। मंगलवार को भी बासुकीनाथ मंदिर परिसर के अलावे मेला क्षेत्र व आस-पास के सभी मार्ग गेरुवाधरियों से पटा रहा। बोम बम, हरहर महादेव सहित अन्य...