बासुकीनाथ : अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सेवा में मुस्तैद दिखी पूरी व्यवस्था
दुमका, अगस्त 25 -- राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के चौथे एवं अंतिम सोमवारी के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा बासुकीनाथ के दर्शन एवं अर्घा के माध्यम से जलार्पण कर रहे थे। श्रद्धालुओं की आस्था और उनके सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित जलार्पण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अरघा के माध्यम से जलार्पण की व्यवस्था की गई है। कतारबद्ध श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाते हुए कम समय में सुगम जलार्पण कराने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.