लखीसराय, फरवरी 27 -- बड़हिया। नगर के सीमांत क्षेत्र स्थित पचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 बाहापर गांव में गुरुवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब दर्जन भर से अधिक महिलाओं और बच्चियों में अचानक पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और बेचैनी जैसी शिकायतें सामने आई। परिजनों की मदद से सभी पीड़ितों को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर आवश्यक उपचार दिया गया। जानकारी अनुसार बाहापर निवासी वरुण राम के घर बुधवार को उनके बेटे पप्पू कुमार की शादी थी। बारात निकलने के बाद देर रात से ही वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। एक-एक कर कई महिलाएं और बच्चियां अस्वस्थ हो गई। गुरुवार सुबह स्थिति गंभीर देख सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ पल्लवी भारती ने प्राथमिक ...