मिर्जापुर, मार्च 5 -- लालगंज (मिर्जापुर)। सीमावर्ती बनवारी गांव (मांडा, प्रयागराज) में बुधवार को बासी खाना खाने से एक ही परिवार के 19 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। उल्टी-दस्त से उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सीमावर्ती बनवारी गांव (मांडा, प्रयागराज) निवासी माधव दुबे ने सोमवार को दिसावरी देवी मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया था। मंगलवार को समापन के बाद भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान बचा भोज्य पदार्थ रख दिया गया। बुधवार सुबह उनके परिजनों ने बासी भोजन खा लिया। फूड प्वाइजनिंग से 19 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त होने से माधव दुबे, संजय, इंद्रावती, प्रीति, प्राची, खुशी, सरोज देवी, रुचि, रिद्धि दुबे, जड़ौती, निर्मला, अंकित, गौरव, अंतिम, विपिन, रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.