भागलपुर, दिसम्बर 6 -- नवगछिया।निज संवाददाता। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडी स्थान के समीप खेत पर बने बासा में आग लगने से मवेशी एवं अन्य सामान जल कर खाक हो गया। घटना शनिवार के संध्या समय की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग थनाली मंडल के बासा एवं कारु मंडल के बासा पर लगा था। एक गाय झुलस कर मर गई। दूसरी गाय गंभीर रूप से जल कर घायल हो गयी है। इसके साथ ही बासा में रखे कई तरह के समान जल करके राख हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...