घाटशिला, जून 3 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के अतिनक्सल प्रभावित गांव में एक रहे कालचित्ती पंचायत के बासाडेरा गांव में सरकारी स्तर पर बने चापाकल और जलमीनार के खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आरडीए संस्था की ओर से लगाए गए नल ही ग्रामीणों के पेयजल के साथ-साथ अन्य कार्य करने में सहारा बने हैं। इस संबंध में बासाडेरा के ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी स्तर पर गांव के अंतिम छोर पर बीएसएनएल टॉवर के समीप पेजयल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से चार साल पहले जलमीनार लगवाया गया था, लेकिन साल भर चलने के बाद जलमीनार ने दम तोड़ दिया, तब से खराब ही है। बासाडेरा गांव के चारों ओर से पहाड़ियों से घिरे रहने के कारण यहां पर खेत जमीन कम और पहाड़ी जमीन ज्यादा हैं, इसलिए जो भी चापाकल लगाया जाता है, उसका या तो लेयर नह...