बासाडीह में दुर्गा मंडप व हनुमान मंदिर का हुआ शिलान्यास
हजारीबाग, अप्रैल 15 -- चुरचू, प्रतिनिधि। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मांडू विधानसभा के चुरचू प्रखंड स्थित इंदरा पंचायत के बासाडीह गांव में दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया।सांसद ने कहा कि मंदिर निर्माण केवल ढांचा खड़ा करना नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था को संरक्षित करने का माध्यम है। उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण बताया और सभी से सहयोग की अपील की।कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.