चाईबासा, मार्च 29 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासा टोंटो गांव निवासी 25 वर्षीय सुभाष बानरा की अज्ञात अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी हत्या मुफस्सिल थाना के आचू गांव के पास हुई है। मृतक इंटा बालू सप्लाई का काम करता था। वह पांडरासाली के रुईडीह गांव का रहने वाला था।बासा टोटो में रह कर रॉमेटेरियल का काम करता था।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम में किसी व्यक्ति के द्वारा उसके पास फोन आया और बताया कि मैं एक फ़ौजी बोल रहा मुझे इटा और बालू की जरूरत है। शनिवार को सुबह पुन, फ़ोन आया।उसी आघार सुभाष बानरा फौजी से मिलने के लिए निकल गया।दिन के लगभग 12,40 बजे तक घर वालों से उसकी बात हुई।इस के बाद बात नहीं हो पायी।शाम को परिजनों को पता चला की किसी अपराघी के द्वारा घारघार हथियार से उसकी हत्या ...