रामगढ़, दिसम्बर 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेम गांव के महली टोला में शुक्रवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान पत्नी किरण देवी (22) ने अपने पति अशोक उरांव (24) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, अशोक उरांव शराब के नशे का आदी था और नशे की हालत में अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। इसी वजह से किरण देवी कई बार अपने मायके रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबलिया गांव चली जाती थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अशोक नशे की हालत में घर लौटा और फिर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान अशोक उरांव ने पत्थर और हथौड़े से वार करने का प्रयास किया। तभी किरण देवी ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठा ली और अशोक पर वार कर दिया। इससे वो गिर पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.