मेरठ, अप्रैल 24 -- मोदीपुरम। बासमती निर्यात विकास फाउंडेशन और एपीडा, वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित बासमती बीज वितरण मेला एवं किसान गोष्ठी में देशभर के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 800 से अधिक किसान शामिल हुए। मेले के पहले दिन लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के करीब 650 कुंतल बासमती बीज किसानों को वितरित किए गए। किसानों को पूसा बासमती 1121, पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1692, पूसा बासमती 1885, पूसा 1 एवं पूसा बासमती 1401 जैसी उन्नत प्रजातियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील तिवारी, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. संतोष कुमार सचान, निदेशक प्रसार डॉ. सत्येंद्र खारी, संयुक्त निदेशक, बीईडीएफ डॉ. रितेश शर्मा, केंद्रीय आलू अनुसंध...