अमरोहा, मई 1 -- अमरोहा। जिले में धान की खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ता जा रहा है। इस बार जिले में करीब 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की रोपाई की जाएगी। बासमती धान की खेती से किसानों के खेत में महकेंगे। कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान की रोपाई के लिए उत्तम प्रजातियों का बीज अनुदान रेट पर मुहैया कराया जाएगा। इस बार जिले में धान का रकबा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। गेहूं कटाई व थ्रेसिंग के बाद किसान धान की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। खाद-बीज का इंतजाम किया जा रहा है। कृषि अफसरों का कहना है कि अगले एक सप्ताह में धान का बीज राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर पहुंच जाएगा। यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए बीज मिनीकिट पाने का मौका, 10 मई तक करें आवेदन 20 मई से धान की नर्सरी डालने का पीक समय शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि गन्ना, गेहूं और धान जि...