पटना, अप्रैल 6 -- राज्य सरकार ने विधि विभाग के विशेष सचिव सह अपर विधि परामर्शी बासनो शंकर मेहरोत्रा को विभाग का प्रभारी सचिव सह विधि परामर्शी नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें प्रभारी सचिव के रूप में वित्तीय शक्ति भी प्रदान की है। यह नियुक्ति विधि विभाग के सचिव पद पर नियमित नियुक्ति होने तक की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...