बक्सर, जनवरी 29 -- पेज-04 के लिए फोटो:-20, कैप्सन :- गुरुवार को अंचल कार्यालय में बास की जमीन के लिए सीओ से मिलने पहुंचे महादलित नावानगर, एक संवाददाता। नहर चौड़ीकरण के दौरान बेघर हुए तुराव खास गांव का महादलित परिवार गुरुवार को सीओ से मिलकर घर के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। जिला परिषद सदस्य राजीव यादव के नेतृत्व में अंचल कार्यालय पहुंची महादलित परिवार की महिलाओं ने सीओ रानी कुमारी को अपनी आपबीती सुनाई। बेघर परिवार के सदस्यों ने बासगीत पर्चा निर्गत करने की लिए आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि वे सभी महादलित मुशहर जाति से आते हैं। भूमिहीन होने के कारण काफी दिनों से वे सभी तुराव खास गांव में नहर के मेड पर झोपड़ी डालकर रहते थे। कुछ दिन पूर्व नहर की चौड़ीकरण करने के दौरान उनकी झोपड़ी उजड़ दी गई। जिसके चलते सभी खुले आसमान के नीचे रहने को...