मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- देवरियाकोठी, एसं। धरफरी गांव के धूमनगर नया टोला में एक गरीब को मिले बासकित पर्चा वाले चार डिसमिल वाली जमीन को गांव के एक दबंग ने हड़प लिया है। पूछने पर पर्चाधारी की हत्या कर देने पर उतारु हो जाते हैं। इस संबंध में लिखित आवेदन मुकेश भगत ने जिलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी, एसएसपी, अंचलाधिकारी पारू और देवरिया थाने को दिया है। आवेदन में कहा गया है कि खाता न. 36, खेसरा न. 3552, जमाबंदी सं. 3270 की चार डिसमिल जमीन का उसके पिता यादोलाल भगत के नाम बासकीत पर्चा बना है। इस जमीन का लगान उसके पिता के नाम कटते आ रहा है। इस जमीन को गांव के दबंग संजय साह ने हड़प लिया है। सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.