श्रावस्ती, मार्च 18 -- श्रावस्ती,संवाददाता। बासंतीय नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए देवी मंदिरों को रंग रोगन के साथ तैयार कर लिया गया है। सुबह से पूजा पाठ शुरू हो जाएगा। मंदिरों और घरों में मंगल कलश स्थापित करके नौ दिनों का व्रत भी शुरू हो जाएगा। बासंतीय नवरात्र का पूजन गुरुवार सुबह से शुरू हो जाएगा। घरों में मंगल कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाला व्रत भी शुरू हो जाएगा। नवरात्र पूजन के लिए मंदिरों को रंग रोगन करके सजा दिया गया है। भिनगा के कालीमाता मंदिर व सर्वामाई धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इसी तरह से जमुनहा क्षेत्र के जगपति धाम मंदिर में भी साज सज्जा तथा रंग रोगन करके तैयार कर लिया गया है। इस मंदिर में नेपाल से भी भारी संख्या में यात्री आते हैं। वहीं लक्ष्मनगर गिलौला मार्ग पर स्थित परानपुर समय माता ...