बाशिक महासू देवता की पालकी जयकारों के बीच निकली, नौ दिवसीय प्रवास शुरू
देहरादून, मई 28 -- त्यूणी। बाशिक महासू देवता मैन्दरथ मंदिर से गुरुवार दोपहर देव पालकी सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच मंदिर से बाहर निकली। पालकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देव पालकी को कंधा लगाकर उन्होंने पुण्य प्राप्त किया। परंपरा के अनुसार जेठ माह में भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने पर बाशिक महासू देवता की पालकी विभिन्न गांवों में नौ दिवसीय बागड़ी रात्रि प्रवास और पूजन के लिए जाएगी।
पालकी का रात्रि प्रवास इस दौरान पालकी अलग-अलग गांवों में रात्रि प्रवास करेगी। बजीर दीवान सिंह राणा ने बताया कि तीन और चार जून को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जखोली मेले में देव पालकी कैमाला देव स्थल पर विराजमान रहेगी। मेले के दौरान श्रद्धालु देव पालकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिन भक्तों की मन्नत पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.