बावुमा ने की धोनी की बराबरी, कोहली भी ज्यादा दूर नहीं; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बल्ला बोला। उन्होंने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शतक जमाया। बावुमा ने वन डाउन आने के बाद 116 गेंदों में 103 रन बटोरे, जिसमें 10 चौके और दो छक्के हैं। यह उनके वनडे करियर का छठा शतक है। यह 36 वर्षीय बावुमा की वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बतौर कप्तान दूसरी सेंचुरी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी समेत तीन खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है।कोहली से ज्यादा दूर नहीं बावुमा भारत के पूर्व कप्तान धोनी, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के अलावा बाबर आजम ने भी कंगारू टीम के सामने दो शतक जमाए। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर अब वनडे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.