बागपत, मई 22 -- कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को ग्राम बावली के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने तालाब खुदाई कार्य में हुई अनियमितताओं का आरोप लगाया। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीण महिला बबली ने बताया कि तालाब के ओवरफ्लो होने से घरों में हमेशा पानी भरा रहता है। जिला पंचायत द्वारा कराए गए तालाब खुदाई कार्य में निर्धारित सीमांकन व स्वीकृत क्षेत्रफल के अनुसार कार्य नहीं हुआ। खुदाई शुरू होने से पहले राजस्व विभाग टीम द्वारा निशानदेही कराई गई थी, लेकिन वास्तविक कार्य उससे अलग कराया गया। ग्रामीणों ने डीएम से निष्पक्ष जांच, पुन: सरकारी पैमाइश, राजस्व विभाग की मौजूदगी में सीमांकन व तालाब की पूर्ण खुदाई कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- तालाब का कब्जा हटाने दमदारी से पहुंचे लेकिन बैरंग लौटे साथ ही भुगतान विवरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मा...