बागपत, अप्रैल 14 -- बड़ौत। बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बावली के जंगल में एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटका हुआ था। उधर से गुजर रहे किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- बागपत : बावली के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार का कहना है कि मृतक की श...