हरदोई, जनवरी 1 -- बावन। कस्बे में पुलिस चौकी का निर्माण नहीं हो सका है। 35 हजार आबादी की सुरक्षा करने वाली पुलिस खुद खतरे में है। बावन की पुलिस चौकी में जर्जर इमारत और अव्यवस्थाओं के बीच पुलिसकर्मी काम करने को मजबूर हैं। बारिश में जगह-जगह छत टपकती है तो पुलिसकर्मी सरकारी फाइलें और दस्तावेज बचाने की कोशिश करते हैं। चौकी इंचार्ज के बैठने की पर्याप्त जगह नहीं है। पुलिस कर्मियों के विश्राम गृह और टायलेट तक नहीं है। इस वजह से उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। इस चौकी क्षेत्र में करीब एक दर्जन राजस्व गंव लगते हैं। लोनार थाना क्षेत्र के तहत बावन पुलिस चौकी की मौजूदा इमारत कई दशक पुरानी है। तब स्टाफ और आबादी सीमित थे, अब स्थिति खराब हो गई है। पुलिस चौकी की इमारत से आए दिन स्लेप का प्लास्टर छूटकर गिरता है। कई बार पुलिस कर्मी घायल होते होते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.