हरदोई, अप्रैल 20 -- बावन हरदोई। चार दिन पहले बावन बस अड्डे के पास खेत किनारे उगी झाड़ियों में घायल मिली महिला की पहचान हो गई है। पुलिस ने महिला को उनके पिता के सुपुर्द कर दिया। इसके पिता अस्पताल से छुट्ठी करवाकर इसको अपने घर लिए गए है। इसके पिता ने बताया कि यह मानसिक रोगी है। एक महीना पहले घर से कही चली गई थी। इसकी पहचान रूबी पुत्री भन्नू निवासी कायमपुर थाना हरियावां के रूप में हुई है। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव बावन बस अड्डे के पास गुरुवार की सुबह एक लगभग 20 वर्षीय महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली थी। ग्रामीणों ने इसे देखते ही पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज बावन वरुण शुक्ला, सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को बावन सीएचसी में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 100 सैय्या अस्पताल हरदोई रेफर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.