फतेहपुर, मार्च 23 -- बिंदकी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का चिल्ली मोड़ से शहर तक भव्य स्वागत हुआ। जहानाबाद व बकेवर में कार्यकर्ताओं में साध्वी माला फूल से लाद कर स्वागत किया। बिंदकी नगर में प्रवेश करते ही कार्यकर्ता ढोल ताशे के साथ पहुंच गए पहले शहीद स्मारक बावन इमली पहुंचीं जहां अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नगर के खजुहा चौराहे में फूल मालाओं भव्य स्वागत किया। ललौली चौराहा में साध्वी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू भी मौजूद रही। कुंवरपुर रोड स्थित नगर पालिका चेयरमैन राधा साहू के आवास में रखे गए स्वागत कार्यक्रम में फूलों की वर्षा कर साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत किया गया। यहां जिला उपाध्यक्ष मधुराज...