खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के तीन बच्चों को दिल में छेद होने की शिकायत पर ऑपरेशन के लिए अहमदाबाद भेजा गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना अंतर्गत जांच में दिल में छेद की शिकायत मिलने के बाद ऑपरेशन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क करवाया जाता है। सीएस कार्यालय परिसर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को एम्बुलेंस से भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इन बच्चों का नि:शुल्क इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जाता है। यह भी पढ़ें- जिले के पांच बच्चे दिल के इलाज के लिए भेजे गए अहमदाबाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.