मधुबनी, अगस्त 17 -- मधुबनी। जिंदगी की डोर थामे बैठे चार मासूमों के चेहरे पर अब उम्मीद की रौशनी लौट आई है। बाल हृदय योजना के तहत जिले के चार हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को नि:शुल्क उपचार के लिए अहमदाबाद भेजा जा रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति ने बच्चों और उनके अभिभावकों को सुरक्षित पटना पहुंचाने के लिए 102 एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश अनुसार चारों बच्चों को उनके माता-पिता के साथ 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, शेखपुरा, पटना पहुंचाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...