सीतामढ़ी, जून 10 -- विनोद कुमार सोनबरसा। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सोनबरसा मुखिया पति तरुण कुमार ने की।बैठक में बाल विवाह की रोकथाम और बाल शोषण को पूरी तरह समाप्त करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सोनबरसा को बाल हितैषी पंचायत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।बैठक को संबोधित करते हुए महिला पर्यवेक्षिका निशा कुमारी ने सरकार की 'परवरिश योजना' की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनाथ, बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक व सामाजिक सहायता प्रदान कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि किसी भी बच्चे का भविष्य अंधकारमय न हो। अध्यक्षता कर रहे तरुण कुमार ने कहा कि बाल विवाह और बाल शोषण जैसी कुप्रथाओं को मिटाने के लिए ग...