झांसी, मार्च 9 -- भगवान श्री राम के बाल स्वरूप के दर्शन मात्र से ही सभी पापों का नाश हो जाता है। मनुष्य मोक्ष की ओर अग्रसर हो जाता है। यह बात सुरभि गौशाला मऊरानीपुर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन जगत गुरु राम भद्राचार्य ने कही। चित्रकूट धाम से आए जगतगुरू रामभद्राचार्य ने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप का ऐसा अदभुत वर्णन किया कि जिसे सुन भक्तगण भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शन मात्र से ही समस्त पापों का नाश होता है। कथा व्यास पीठ पर बैठे तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरू का यजमान वंदना ब्रजेश पाठक ने पूजन अर्चन किया। शिष्य विशंभर उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व्यास पीठ की पूजा की, फिर राम कथा का शुभारंभ हुआ।तीसरे दिन जगतगुरू रामभद्राचार्य ने श्री राम की अद्भुत लीला, करुणा और दयालुता की कई कथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.