रायबरेली, सितम्बर 24 -- रायबरेली। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बाल सेवा एवं स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों से आवश्यक दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जिले में 3386 बच्चे स्वीकृत हैं, जिन्हें 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जानी है। वहीं स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 2054 बच्चे स्वीकृत हैं, जिन्हें 4000 रुपये की सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...