पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू की उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा श्रम नियोजन कौशल प्रशिक्षण विभाग की संयुक्त रूप से समीक्षा करते हुए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में बच्चों के संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा श्रमिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा के तहत बाल सुधार गृह एवं वात्सल्य धाम में रह रहे बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रहे। उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। फोस्...