देवरिया, जुलाई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत स्काउट एवं गाइड के जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हुई। इसमें सीडीओ व जिला मुख्यायुक्त राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नवाचार के रूप में बाल सुधार गृह में भी स्काउट-गाइड दल का पंजीकरण कर नियमित गतिविधियों का संचालन कराया जाएगा। साथ ही सभी विद्यालयों में स्काउट-गाइड कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी युवा संगठन है, जो प्राथमिक से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वावलंबन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने कहा कि जनपद के सभी राजकीय, सहायता व मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधि...