बाल सुधार गृह में योग शिविर लगा
शाहजहांपुर, जून 20 -- शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के तहत राजकीय बाल सुधार गृह में योग शिविर लगाया गया। इसमें बच्चों और बालिकाओं को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। मुख्य योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ और मन अनुशासित रहता है। शिविर में डॉ. विनय राहुल, योग प्रशिक्षक सुदेश मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नैनी जेल में 700 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास यह भी पढ़ें- योग के विभिन्न आसनों का किया अभ्यास यह भी पढ़ें- खिलाडियों को स्टेडियम में योगाभ्यास कराकर निरोगी बनने को दिये टिप्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.