शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयुष विभाग की ओर से राजकीय बाल सुधार गृह में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 35 बच्चों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग प्रभारी अधिकारी मृदुल कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित शिविर में बच्चों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक प्रणाली अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी ने दैनिक जीवन में योग अपनाने की जरूरत बताई। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. शबीना नाज अंसारी ने संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या पर बल दिया। कार्यक्रम में योग सहायक राहुल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, स्टाफ नर्स राम विनय यादव, आशीष कुमार, अमरेश कुमार वर्मा, पवन कुमार कटिहार, राहुल मिश्रा, पुनीत गुप्ता, रामदास और कृष्णपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.