संतकबीरनगर, सितम्बर 3 -- संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी किशोर को बुधवार को अभिरक्षा में लिया। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने मंगलवार को नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सूचना पर एसओ ने एसएसआई राजेश कुमार दूबे, कांस्टेबल रामप्रवेश राजभर के सहयोग से आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया। बाद में आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...