लखनऊ, मार्च 22 -- फोटो---- लखनऊ, संवाददाता।चारबाग रवींद्रालय में चल रहे पुस्तक मेला में डॉ. रुचि श्रीवास्तव की बाल साहित्य की तीन नवीनतम कृतियों में बाल कविता नन्हें मुन्नों की कविताएं, कहानियां पक्के दोस्त और नेकी का बदला और पर्व हमारे रंग-बिरंगे का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रुचि श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार संजीव जायसवाल संजय, मुख्य अतिथि हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे रहीं। वक्ता में वरिष्ठ साहित्यकार नीलम राकेश, विनय श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार, अलका प्रमोद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...