सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता । हथियाला श्मशानघाट स्थित बाल संस्कार केंद्र पर रंगों का पावन पर्व होली बड़े उत्साह, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया। इस अवसर पर मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र तथा किशोरी विकास केंद्र का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को कौशल विकास, स्वास्थ्य जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह शक्ति प्रकाश ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्वरूप माना गया है। जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है, वहीं सुख, समृद्धि और देवत्व का वास होता है। मातृशक्ति समाज और राष्ट्र की सशक्त आधारशिला है। स्वावलंबन...