हजारीबाग, फरवरी 7 -- बरही, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा सप्ताह के तहत बरही के बाल संस्कार केन्द्र पडिरमा,पुरहारा, बेंदगी, शबरीनगर एवं आंबेडकरनगर के बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण करते हुए खंड सेवा प्रमुख राजु कुमार, क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव,खंड कुटुंब प्रबोधन संयोजक राजेन्द्र केशरी, डॉ विनोद साव, विहिप के सह जिला मंत्री गुरुदेव गुप्ता ने कहा कि त्याग और सेवा ही भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। कहा कि संघ के स्वयंसेवक देश के एक लाख से अधिक सेवा प्रकल्पों के माध्यम से हिन्दू समाज के कमजोर वर्ग को मजबूत करने के लिए कार्यरत हैं। इस मौके पर भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पाण्डेय, प्रिंस रविशंकर,सोमनाथ कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.