हजारीबाग, अगस्त 31 -- बरही प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ बसंत दिगंबर आगासे स्मृति सेवा संस्थान से संचालित बाल संस्कार केन्द्र की शिक्षिकाओं की कार्यशाला हुई। होटल आकाश पैलेस गया में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न बाल संस्कार केंद्र की शिक्षिका शामिल थीं। क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव और खण्ड बौद्धिक प्रमुख सुधीर चंद्रा ने संस्कार केंद्र के निर्धारित पाठ्यक्रम से बच्चों को बताए गए पाठ्यक्रम की समीक्षा की। कोडरमा जिला बौद्धिक प्रमुख सुबोध पाण्डेय ने आगामी सितम्बर माह के पाठ्यक्रम के अनुसार संस्कार केन्द्र के बच्चों के बीच सुभाषित, अमृतवचन, बोधकथा, समसामयिक कविता, व्यायाम योग, खेल आदि का अभ्यास कराया। शिवाजी शाखा सेवा के कार्यकर्ता डॉ बिनोद साव ने आगामी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर बच्चों के बीच होने वाले कार्यक्रम का प्रबोधन दिया। क...