पीलीभीत, मई 20 -- पीलीभीत। भारत विकास परिषद रोहिलखंड प्रान्त पूर्वी एनसीआर-वन टाइगर शाखा की ओर से बाल संस्कारशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय नखासा में आयोजित बाल संस्कारशाला पांचवे दिन का शुभारम्भ प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। संयोजिका महिला सहभागिता कुमकुम अग्रवाल ने बाल संस्कारशाला की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि सुसंस्कृत भारत के निर्माण के लिए जागरुकता,चेतना के फलस्वरुप उत्कृष्ठ किशोरों-किशोरियों की सेना तैयार हुई है। कार्यशाला में नैना, नैंसी,अनन्या, छवि और खुशी को श्रेष्ठ प्रतिभागिता के लिए प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- बाल संस्कारशाला के चौथे...