पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत। भारत विकास परिषद रोहिलखंड प्रान्त पूर्वी की के तत्वावधान में बाल संस्कारशाला के चौथे दिन बालक-बालिकाओं ने पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किए। कम्पोजिट विद्यालय नखासा में आयोजित बाल संस्कारशाला के चौथे दिन डॉ. विनय गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। रवि प्रकाश चंद्रा, मनोज मित्तल, लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रधानाध्यापक अमित शर्मा, शिक्षक रामविलास, डमेश्वरी मिश्र , शाजिया आरिफ आदि ने प्रतिभागियों को, समय प्रबंधन,धार्मिक ग्रंथों की जानकारी,परीक्षा, स्वस्थ्य भोजन, समस्या समाधान सँस्कारित आचरण की जानकारी दी। परिचर्चा में छवि, अलीफा, उमरा, खुशी, सैबी, कहकशा आदि ने में भाग लिया। शाखा संयोजक संस्कार रवि प्रकाश चंद्रा ने प्रतिभागियों से संस्कारशाला के प्राप्त सीख अन्य विद्यार्थियों को बताने की अपील की है।

ह...