भागलपुर, मई 3 -- गोराडीह संवाददाता नई सत्र के सफल संचालन हेतु मध्य विद्यालय जगदीशपुर में छात्र छात्राओं के विभिन्न संचालन समूह जैसे बाल संसद, मीना मंच, ईको क्लब, यूथ क्लब, विज्ञान क्लब तथा गणित क्लब का गठन किया गया। जिसमें विद्यालय बाल संसद के प्रधान मंत्री श्रेया, उप प्रधान मंत्री रितु, शिक्षा मंत्री परी, उप शिक्षा मंत्री नीतू सहित कोमल, तन्नु का चयन विभिन्न समिति में किया गया। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण निर्माण के लिए छात्र छात्राओं का सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस संचालन समूह की अहम योगदान होता है। यह भी पढ़ें- पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का गठन के लिए हुआ चुनाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...