बोकारो, मई 16 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में शनिवार को बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं कक्षा दशम के बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण भैया बहनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुरुआत सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत कार्मिक पदाधिकारी कल्याणी मो तौकिर आलम, विद्यालय के अध्यक्ष ओम शंकर सिंह व प्रधानाचार्य परमानन्द सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। बाल भारती के भैया बहनों को प्रधानमंत्री, सेनापति, सह सेनापति, मंत्री व और सह मंत्री पदों की शपथ दिलाई गई। सभी पदधिकारीयों ने निष्ठा एवं अनुशासन के साथ विद्यालय व समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री पद की शपथ कक्षा दशम के भैया आदित्य भगत, उप प्रधानमंत्री पद की शपथ भैया ओम पासवान, सेनापति पद की शपथ भैया आदित्य कुमार सिंह और सह सेनापति पद की शपथ बहन आफिया इब्राल ने लिया। यह भी पढ़ें...