बाल संसद चुनाव से निखरेगा छात्रों का नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास
भागलपुर, अप्रैल 29 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय विक्रमपुर में मंगलवार को बच्चों के व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद का चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक रोनित भूषण के नेतृत्व में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतंत्र की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझा। चुनाव के दौरान विभिन्न पदों के लिए छात्रों का चयन किया गया। प्रधानमंत्री पद के लिए अनुराग कुमार, उपप्रधानमंत्री के रूप में आरुषि कुमारी चुनी गईं। शिक्षा मंत्री जिगर और उप शिक्षा मंत्री रौनक खातून बने। स्वास्थ्य एवं सफाई मंत्री के रूप में रुकसार खातून तथा उप स्वास्थ्य मंत्री आंचल कुमारी का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- विद्यालय में बाल संसद का गठन जल एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.