मिर्जापुर, जुलाई 19 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कोन क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतगंज में शनिवार को बाल संसद चुनाव बड़े उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय के बाल मंत्रिमंडल का गठन किया गया। विद्यालय में कुल पंजीकृत 201 छात्र-छात्राओं में 141 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 140 वोट वैध और एक वोट अवैध घोषित किया गया। गणना के बाद धाषित चुनाव परिणाम में सबसे अधिक वोट पाकर आयुष अग्रहरि प्रधानमंत्री एवं 24 वोट प्राप्त कर हर्ष मिश्रा उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा दिव्यांश अग्रहरि को शिक्षा मंत्री, प्रियांशु यादव को स्वच्छता एवं पर्यावरण मंत्री, आनंद वर्मा को सांस्कृतिक मंत्री, राज यादव को पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, आदित्य विश्वकर्मा को खेल मंत्री और आदर्श गोड़ को पेयजल एवं स्वास्थ्य मंत्री निर्...