गढ़वा, अप्रैल 8 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बाल संसद की बैठक की गई। बैठक मं सभी मंत्री और सदस्यों ने भाग लिया। इसमें शनिवार को आयोजित होने वाले सेमिनार की सफलता के लिए रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सेमिनार में लगभग दस विद्यालयों के प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। उसके लिए जिम्मेदारियों का विभाजन भी किया गया। साथ ही विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने व स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय सड़क किनारे स्थित होने के कारण तेज आवाजों से पढ़ाई में हो रही बाधा पर भी विचार-विमर्श किया गया। उक्त समस्या के समाधान के लिए साउंड सिस्टम के उपयोग से शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने का सुझाव दिया गया। साथ ही मल्टीमीडिया लैब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.