बाल संसद का गठन, सारो हेंब्रम बनीं प्रधानमंत्री
घाटशिला, जून 28 -- चाकुलिया। मनोहर लाल 2 उच्च विद्यालय चाकुलिया में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र महतो एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की देखरेख शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया। इस बाल संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना का विकास करना है। सर्वसम्मति से सारो हेम्ब्रम को बाल संसद का प्रधानमंत्री चुना गया। प्रधानमंत्री के सहयोग के लिए मंत्रिमंडल का भी विस्तार किया गया। इसमें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री रायमुनी मुर्मू और उप शिक्षा मंत्री दीप मन्ना को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.