आरा, अप्रैल 30 -- आरा, हिप्र.। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय जमीरा में प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह की उपस्थिति में बाल संसद के नोडल शिक्षिका प्रियंका गुप्ता को चयनित किया गया। वहीं मीना मंच के नोडल शिक्षिका नेहा कुमारी को व आपदा प्रबंधन समिति के नोडल शिक्षिका फखरा खातून और यूथ-यूको क्लब फोर मिशन लाइफ के नोडल शिक्षिका प्रियंका कुमारी को चयनित किया गया। बाल संसद में प्रधानमंत्री के पद पर जूही कुमारी को व उप प्रधानमंत्री के पद पर बबलू कुमार को चयनित किया गया। मीना मंच के लिए मीना के पद पर आरती कुमारी को व उप मीना के पद पर अंजलि कुमारी को चयनित किया गया। आपदा प्रबंधन मंत्री के पद पर अनीश कुमार व उप आपदा प्रबंधन मंत्री के के पद पर अदिति कुमारी को चयनित किया गया। यूथ-इको क्लब फोर मिशन लाइफ के लिए सदस्य के पद पर सुमीत कुमार व वंदना कुमारी को चय...