गया, अगस्त 21 -- बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को गया जिले के भ्रमण के दौरान विभिन्न बाल संरक्षण और बाल कल्याण संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यवेक्षण गृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में बच्चों के रहन-सहन, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों से संस्थानों में संचालित गतिविधियों और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। सदस्य ने कहा कि बाल संरक्षण संस्थानों में बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और बाल ...